नई दिल्ली : सरकार के स्वामित्व वाली एयरलाइन ‘एलायंस एयर’ ने बृहस्पतिवार को डिब्रूगढ़ से अरुणाचल प्रदेश के तेजू के बीच डोर्नियर-228 विमानों के साथ उड़ान सेवा शुरू की। एलायंस एयर ने एक बयान में कहा कि स्वदेश में निर्मित 17 सीटों वाले डोर्नियर विमान का इस्तेमाल डिब्रूगढ़ से तेजू मार्ग के बीच हफ्ते में तीन बार संचालित होने वाली उड़ानों के लिए किया जाएगा। इस मार्ग पर उड़ान की अवधि 35 मिनट की होगी। एयरलाइन ने कहा कि डिब्रूगढ़ से तेजू तक का एक तरफ का किराया 1,090 रुपए से शुरू होगा।
एलायंस एयर की डिब्रूगढ़ से तेजू के बीच उड़ान शुरू