गुवाहाटी : भाजपा-गठबंधन सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए लाखों लाभार्थी बनाए हैं। वोट की राजनीति करके लाभार्थीयों को हर महीने अनुदान देते हुए अब खजाना खाली हो चुका है। इधर केंद्र सरकार ने इस साल जून से जीएसटी सब्सिडी बंद करने का फैसला किया है। इसलिए वित्त विभाग राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए खुले बाजार से 1,200 करोड़ रुपए उधार लेने की तैयारी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के कार्यकाल में सरकारी उधार का परिमाण 1,00,000 करोड़ रुपए पार कर चुका है। सरकार कर्ज के बदले सैकड़ों करोड़ रुपए मासिक ब्याज देने के लिए भी मुश्किलों का सामना कर रही है। इसलिए सरकार ने राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए शराब पर फिर से उत्पाद शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने गुरुवार को विदेशी शराब पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया। इसी के तहत 15 जून से सभी तरह की शराब पर टैक्स बढ़ा दिया जाएगा। विभागीय सूत्र के अनुसार एलिगेंट ब्रांड के रम, ब्रांडी, व्हिस्की पर न्यूनतम 20 रुपए प्रति बोतल की वृद्धि होगी। इसका मतलब है कि रॉयल स्टैग ब्रांड की 180 एमएल क्वार्टर बोतल की कीमत 5 रुपए, 375 एमएल आधी बोतल की कीमत 10 रुपए और 750 एमएल फुल बोतल की कीमत 20 रुपए बढ़ जाएगी। एलिगेंट ब्रांड के रॉयल ग्रीन, 8पीएम और स्टालिंग रिजर्व, बी7 जैसे ब्रांडों की कीमतों में भी इसी प्रकार वृद्धि की जाएगी। अमरीकन ऑक्साइड, ब्रांड्स ट्राइस, सिग्नेचर, एंटिकिवटी आदि जैसे क्लासिक ब्रांडों की कीमतों में भी कुछ वृद्धि देखने को मिलेगी। जनरल ब्रांड रम की 750 मिली बोतल की अधिकतम कीमत भी 20 रुपए बढ़ाई जाएगी।
राज्य में शराब फिर से होगी महंगी, बढ़ेगा उत्पाद शुल्क