दुलियाजान : आयल इंडिया लिमिटेड पर फिर से साइबर अटैक होने का एक मामला प्रकाश में आया है। मालूम हो कि हाल ही में पिछले महीने आयल इंडिया लिमिटेड पर साइबर अटैक होने के नाते आयल इंडिया के काम-काज पर काफी असर पड़ा था। अब धीरे-धीरे आयल के आईटी सेक्शन से लेकर आयल के विभिन्न काम-काजों की स्थिति में काफी सुधार हो रहा था। ऐसे में आयल इंडिया पर किसी साइबर क्रिमनल ने आयल इंडिया के नाम से सामाजिक माध्यम के तहत फेसबुक पर पेज खोल कर प्रलोभन भरा पोस्ट किया, जिसमें आयल इंडिया लिमिटेड के नाम से लोगों को पैसा ऐंठने और साइबर क्राइम करने के उद्देश्य से आयल के नाम से नकली फेसबुक एकाउंट खोल चार प्रश्नों में एक प्रश्न का सही उत्तर देने वालो को 6 हजार रुपए इनाम स्वरूप प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। बता दें कि   प्रश्न किया गया है कि क्या आप आयल इंडिया  जानते है? जिसके के लिए ऑप्शन भी दिए गए हैं कि उक्त लिंक दबाकर अंदर प्रवेश करने को कहा गया है, जिसके बाद छह हजार जीते जाने की बात कही गई है। हालांकि आयल इंडिया लिमिटेड के प्रवक्ता त्रिदिव हजारिका ने यह साफ शब्दों में कहा है कि आयल इंडिया लिमिटेड की फिर से दोबारा साइबर हैक नही हुआ है, बल्कि कोई साइबर क्रिमनल ने आयल इंडिया के  नाम से नकली लिंक बनाकर लोगो को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। वह बिल्कुल ही आयल इंडिया के नाम से नकली फेसबुक पेज है। श्री हजारिका ने लोगों को ऐसे साइबर क्रिमनलो से सावधान रहने की जरूरत है। मालूम इस संदर्भ में आयल इंडिया की ओर से  थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है।