जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग पोर्टल की शुरुआत की। यह वार्षिक तीर्थयात्रा 30 जून से शुरू होनी है। उपराज्यपाल सिन्हा ने पोर्टल शुरू करने के बाद ट्वीट किया कि श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल शुरू किया गया है। पहली बार श्रद्धालु सीधे श्रीनगर से पंचतरणी तक आसानी से पहुंच सकते हैं और एक दिन में ही पवित्र यात्रा पूरी कर सकते हैं।
अमरनाथ पोर्टल