गुवाहाटी: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने अब अपनी लड़ाई से पीछे हटने के मुड में नहीं है। वे गुवाहाटी में बैठकर उद्धव सरकार से कानूनी लड़ाई लडऩे जा रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा द्वारा अयोग्यता नोटिस के खिलाफ  एकनाथ शिंदे सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की अवकाश पीठ सुनवाई करेगी।  उल्लेखनीय है कि शिंदे की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई और उसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल डिप्टी स्पीकर के नोटिस और अजय चौधरी की नियुक्ति को दी चुनौती देने की सुनावाई होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर उद्धव ठाकरे के पास से शिंदे गुट में विधायक और मंत्रियों का महाराष्ट्र से गुवाहाटी आना जारी है। आज उद्धव सरकार के उच्च और कतनीकी शिक्षा मंत्री उदय सावंत रविवार को गुवाहाटी पहुंचकर एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गया। सूत्रों के अनुसार इनके अलावा तीन और विधायकों के साथ एक सांसद भी शिंदे के खेमे में शामिल होने की खबर है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार तीनों विधायक और सांसद सुरत के रास्ते गुवाहाटी के लिए रवाना हो चुकें हैं और संभवत वे रात में गुवाहाटी पहुंच सकते हैं। सूत्रों के अनुसार आज शिंदे ने सभी विधायकों के साथ बैठक की और भावी रणनीति पर चर्चा की। इस बीच महाराष्ट्र के भंडारा विधायक नरेंद्र भोंडेकर का जन्मदिन गुवाहाटी स्थित रैडिसन ब्लू होटल में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों की मौजूदगी में मनाया गया।

गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू ने 30 जून तक नयी बुकिंग रोकी : महाराष्ट्र से शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई में अन्य विधायक गुवाहाटी के जिस आलीशान होटल रैडिसन ब्लू में ठहरे हुए हैं, उसने 30 जून तक सभी नयी बुकिंग लेना बंद कर दिया है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी (एमवीए) का नेतृत्व करने वाले शिवसेना के बागी विधायक 22 जून से मुंबई से करीब 2,700 किलोमीटर दूर गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिससे पश्चिमी राज्य में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। पांच सितारा होटल की आधिकारिक वेबसाइट ने 30 जून तक नयी बुकिंग लेना बंद कर दिया है।  वेबसाइट पर इस महीने की आखिरी तारीख तक कमरा बुक करने की कोशिश की गयी तो कहा गया कि इन तारीखों पर कोई कमरा उपलब्ध नहीं है। हम तारीखें बदलने या उपलब्ध होने पर कोई नई तारीख चुनने की सिफारिश करते हैं। हालांकि, वेबसाइट पर एक जुलाई से कमरा आरक्षित करने दिया जा रहा है। होटल के एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क करने पर उसने  कहा कि हमारे सभी कमरे बुक हैं। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र के विधायकों के ठहरने के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। गुवाहाटी में रहने वाले आईटी पेशेवर सुहैल चौधरी ने अगले हफ्ते होटल में कुछ कमरे बुक कराने चाहे लेकिन उन्हें इनकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी कंपनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आ रहे हमारे मेहमानों के लिए होटल के कमरे बुक करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने कहा कि विधायकों के ठहरने के कारण कोई कमरा उपलब्ध नहीं है। उन्हें यह भी नहीं मालूम कि कमरे कब तक उपलब्ध होंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के विधायकों और उनके सहायकों के लिए करीब 70 कमरे बुक किए गए है। होटल ने बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए रेस्त्रां, बैंक्वेट और अन्य सुविधाएं बंद कर दी हैं।  अधिकारी ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि परिसर में किसी भी नए मेहमान को आने नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि केवल एअरलाइन कर्मियों को आने-जाने दिया गया क्योंकि उनका होटल के साथ करार है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पुलिसकर्मी रैडिसन ब्लू में आ रहे हर मेहमान की तलाशी ले रहे हैं।