गुवाहाटी : असम में विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। बॉलीवुड कलाकारों और निर्देशकों से लेकर पूंजीवादी उद्यमियों तक, विभिन्न लोगों ने मदद की पेशकश की है। हालांकि, मुख्यमंत्री के आह्वान पर विभिन्न लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसा दान किया, लेकिन कई अन्य लोगों ने संकट के समय में असम के लोगों की मदद के लिए स्वेच्छा से मदद की। इस मामले में बॉलीवुड के पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन अभिनीत मिश्रा ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक अभियान शुरू किया है। कलाकार ने हाल ही में बैंगलोर में दो शो किए हैं और टिकटों से प्राप्त आय को असम में बाढ़ राहत के लिए दान किया है। मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए क्राउडफंडिंग कैंपेन भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं मेघालय के रहनेवाला हूं, इसलिए मैं बाढ़ की भयावहता को समझता हूं। मुझे लगता है कि मैं अपनी कला के माध्यम से पूवोत्तर की भयानक स्थिति को देश के अन्य प्रान्तों के लोगों तक पहुंचा सकता हूं। मेरा क्राउडफंडिंग अभियान के माध्यम से 10 लाख रुपए जुटाने का भी लक्ष्य है। अब तक 5 लाख रुपए से ज्यादा की वसूली हो चुकी है। मैं यह सारा घन असम में 4-5 स्वयंसेवी संगठनों को दान कर दूंगा। उल्लेखनीय है कि असम में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए बेंगलुरू के असम सोसायटी भी आगे आई है। बैंगलोर में जीविका के लिए रहने वाले असमिया लोगों द्वारा 12 लाख पहले ही एकत्र किए जा चुके हैं। बेंगलुरू में असमिया समुदाय के सलाहकार धीराज तालुकदार ने कहा कि यह राशि सहारि नामक एनजीओ को दान की जाएगी।
मशहूर कॉमेडियन अभिनीत मिश्रा ने बाढ़ पीडि़तों के लिए दी बाढ़ राहत राशि