गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने कोविड महामारी के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया। महाधिवक्ता देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूचित किया कि अदालत ने मनीष सिसोदिया को पहले ही नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने वृहस्पतिवार को मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कामरूप मेट्रो (सीआर केस नंबर 81/2022) की अदालत में भारतीय दंड संहिता की धारा 499, 500 और 501 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को 22 जुलाई, 2022 तक मामले के संबंध में अपना प्रारंभिक बयान देने को भी कहा है। सैकिया ने कहा कि अगर हम अदालत में साबित कर सकते हैं कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से  लगाए गए आरोप निराधार और फर्जी हैं।