रूडक़ी स्थित बिशंबर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीएड विभाग ने नुक्कड़ नाटक के जरिए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन जागरूकता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्थानों पर अपनी प्रस्तुति देकर पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखने और उसकी वृद्धि के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने इब्राहिमपुर गांव में 52 स्थानों को चिन्हित कर वहां पौधरोपण किया और रैली निकालकर भी पर्यावरण संवर्धन से जागृति लाने का प्रयास किया। रैली का शुभारंभ संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने झंडी दिखाकर किया। कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय ने हमेशा ही पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए कार्य किया है। मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि शिक्षा का एक उद्देश्य समाज के प्रति अपने प्रेम व समर्पण भाव को जागृत करना भी है। कार्यक्रम बीएड विभाग से एमएच अंसारी ने संपन्न कराया। इस अवसर पर दिवाकर जैन, सुनील चौहान, प्रवीण कुमार, अबाद मोहम्मद, शबनम एवं ज्योति उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान