शुक्रवार को गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार शोणितपुर जिले के अंतर्गत कॉटन मिल प्राइमरी विद्यालय प्रांगण में 30वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) चारिद्वार द्वारा एक वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अरूण कुमार साहू द्वितीय कमान अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण, बल के कार्मिक चैनीराम बरदोलोई, प्राधानाचार्य तन्का सुभा, अध्यापक श्रीमती सुमिता गुरूंग, ग्राम प्रधान चारिद्वार, सैलेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र एवं छात्राएं व स्थानीय ग्रामीणों, मीडिया के लोग भी उपस्थित थे। सभी ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। 30वीं बटालियन  केरिपु बल चारिद्वार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शोणितपुर जिले में अनेक स्थानों पर अभी तक हजारों पौधे लगाकर सफल वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण हेतु प्रोत्साहित किया। विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए उनके विद्यालय को चुने जाने के लिए 30 बटालियन केरिपु बल को बधाई दी है।