अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। अक्षय कुमार की साल में चार-पांच फिल्में तो आती ही हैं। वहीं, खिलाड़ी कुमार इन दिनों भी लंदन में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अक्षय कुमार को लेकर कई बार खबर आती है कि वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। अब इसी संबंध में अभिनेता को आयकर विभाग की ओर से सबसे ज्यादा टैक्स भरने पर सम्मानित किया गया है। दरअसल, अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले अभिनेता हैं। ऐसे में उन्हें आयकर विभाग की ओर से एक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है।