नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के बाद अब मंकीपॉक्स का खतरा शुरू हो गया है। केरल के बाद अब राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का नया केस मिला है। केरल में अब तक 3 नए केस आ चुके हैं। स्वास्थ्य महकमा जांच में जुट गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में जो मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित हुआ है, उसकी कोई विदेशी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मरीज की उम्र करीब 31 वर्ष है और उसे मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इधर, सरकार ने मंकीपॉक्स की जांच के लिए 16 लैब को मंजूरी दी है, इनमें 2 केरल में हैं। Monkeypo&meter.com के डेटा के मुताबिक, भारत समेत 80 देशों में 16,886 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से यूरोप में सबसे ज्यादा 11,985 लोग मंकीपॉक्स की चपेट में आए हैं। दूसरी ओर केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 34 वर्षीय एक व्यक्ति के मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद रविवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उक्त व्यक्ति का विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है। इसके साथ ही भारत में यह इस बीमारी का चौथा मामला बन गया है। सूत्रों ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने की और इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
देश में मंकीपॉक्स के 4 मामले : केरल के बाद दिल्ली में भी मिला मरीज