कोलकाता : बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में अरेस्ट किए गए पार्थ चटर्जी मंगलवार को वापस कोलकाता पहुंच गए। भुवनेश्वर ऐम्स से मिली हेल्थ रिपोर्ट को कलकत्ता हाईकोर्ट में सबमिट करने के बाद ईडीउन्हें वापस ले आई। कोलकाता में भी डॉक्टर्स ने मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया है। कहा कि पार्थ की मेडिकल रिपोर्ट्स आ चुकी हैं और वे ठीक हैं। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। ईडी ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के सामने कई बातें रखीं हैं। इनमे सबसे अहम है ब्लैक डायरी है, जो जांच एजेंसी ने पार्थ की करीबी एक्ट्रेस अर्पिता मुखर्जी के घर से बरामद की है। सोमवार को जब अर्पिता की कोर्ट में पेशी हुई तो अदालत ने आदेश दिया कि उनकी हर 48 घंटे में जांच की जाए और उनसे रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कोई पूछताछ न हो। रिपोर्ट्स में ईडीके हवाले से कहा गया है कि 40 पन्नों की इस डायरी में शिक्षक घोटाले से जुड़ी एंट्रीज हैं। ईडीने कहा कि 40 में से 16 पन्नों में पैसे के अवैध लेन-देन का जिक्र है। उच्च शिक्षा विभाग का एक लिफाफा भी मिला है। इसमें 5 लाख कैश थे। दो कंपनियों के ट्रांसफर के दस्तावेज भी मिले हैं। ईडीका कहना है कि इन्हीं कंपनियों के जरिए घोटाले की रकम ट्रांसफर की गई है। ये दिखाता है कि पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी लगातार संपर्क में थे। ग्रुप डी स्टाफ के एडमिट कार्ड भी मिले हैं, जो बताते हैं कि पार्थ की इस घोटाले में अहम भूमिका है। सोमवार को शाम 3.20 बजे ईडीअर्पिता को अदालत लेकर आई। इससे पहले अस्पताल में उनका मेडिकल चेकअप कराया गया था। ईडीने बताया कि अर्पिता ने पार्थ चटर्जी से अपने रिश्तों और सोर्स ऑफ इनकम से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दिया। उनकी वकील ने कहा कि ईडीपार्थ और अर्पिता को जोडऩे की कोशिश में लगी है, जो गलत है।
स्कूल भर्ती घोटाला : ईडी को अर्पिता के घर मिली ब्लैक डायरी, घोटाले से जुड़ी एंट्रीज