फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद से ही अभिनेता को लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। मुंबई के चेंबूर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद अब रणवीर सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायतकर्ता एडवोकेट आशीष राय के अनुसार, रणवीर की तस्वीरें महिलाओं और छोटे बच्चों की गरिमा के खिलाफ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से रणवीर को बोल्ड फोटो हटाने की मांग की। इसके अलावा शिकायत के जरिए महिला आयोग से इसे स्वत: संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।