गुवाहाटी: आज 28 जुलाई 2022 को 128 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) द्वारा पौधारोपण अभियान वर्ष 2022-23 के तहत तारिणी चौधरी सरकारी गल्र्स हायर सेकेंड्री एंड मल्टी प्रप्रोज स्कूल, आमबाड़ी व बंगाली हाईस्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर युनिट के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारियों, जवानों व स्कूल के शिक्षक व बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर विनोई छैत्री, कमाण्डेंट-128 बटालियन द्वारा बताया गया कि हमारे आस-पास के क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने हेतु वृक्षों को लगाने एवं उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है, ताकि ना केवल हमें स्वच्छ पर्यावरण मिल सके बल्कि आनी वाली पीढिय़ों को भी अच्छी हवा एवं शुद्ध वातावरण उपलब्ध हो सकें। इस संबंध में उन्होंने आगे बताया कि हम ना केवल आज बल्कि आने वाले दिनों में भी पौधारोपण अभियान के तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु प्रयासरत रहेंगे।