बीजिंग/ताइपे : चीन और ताइवान के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अमरीकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान से लौटते ही चीन और एग्रेसिव हो गया है। गुरुवार से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने ताइवान के ईदगिर्द 6 इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस बीच, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है किपीएलए ने ताइवान के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिमी तट के पास 11 डोंगफेंग बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। ताइवान ने कहा है कि हम जंग नहीं चाहते लेकिन इसके लिए तैयार रहेंगे। ताइवान आने-जाने वाली करीब 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। इधर, चीन की ओर से दागी गई 5 बैलिस्टिक मिसाइलें जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (ईईजेड) में गिरी हैं। जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने डिप्लोमौटिक चैनल के जरिए इस घटना का विरोध दर्ज कराया है। चीन ने इस मिलिट्री एक्सरसाइज को ‘लाइव फायरिंग’ नाम दिया है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह मिलिट्री ड्रिल ताइवानी तट से सिर्फ 16 किमी दूर की जा रही है। इसमें असली हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक्सरसाइज 7 अगस्त तक चलेगी। चीन पहले यह ड्रिल ताइवान से करीब 100 किमी दूर करता था। लेकिन नैंसी के दौरे के बाद अब बेहद नजदीक पहुंच गया है। पीएलए ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने कहा- लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की टेस्टिंग की जाएगी। मिसाइल का भी टेस्ट होगा। चीन ताइवान के आस-पास समुद्र में मिलिट्री ड्रिल कर रहा है। ये इलाका काफी बिजी शिपिंग रूट है। इसी रास्ते से सेमीकंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक इक्यिपमेंट्स दुनियाभर में भेजे जाते हैं। नैचुरल गैस सप्लाई के लिए भी ये सी-रूट महत्वपूर्ण है। दुनिया के लगभग आधी कंटेनर शिप इसी रास्ते से निकलती हैं। ऐसे में चीन के यहां मिलिट्री एक्सरसाइज करने से शिप को आने-जाने से रोका जा सकता है। वेस्टर्न पैसेफिक के फिलिपींस सी में गुरुवार को अमरीकी नेवी का पोत दिखाई दिया है। जहां ये पोत दिखा है वह ताइवान का दक्षिणपूर्वी इलाका है। यूएस नेवी ने बताया कि यूएसएस रोनाल्ड रीगन पोत वहां रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहा है। यूएसएस रोनाल्ड रीगन एक एयरक्राफ्ट कैरियर वॉरशिप है। एस नेवी सेवेंथ फ्लीट के प्रवक्ता ने बताया कि शिप इंडो-पैसिफिक में रूटीन पेट्रोलिंग के तहत मौजूद है। यूएसएस रोनाल्ड रीगन एक एयरक्राफ्ट कैरियर वॉरशिप है। एस नेवी सेवेंथ फ्लीट के प्रवक्ता ने बताया कि शिप इंडो-पैसिफिक में रूटीन पेट्रोलिंग के तहत मौजूद है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, नैंसी पेलोसी के ताइवान से लौटते ही 3 अगस्त को चीन के 27 फाइटर जेट्स ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुस गए थे। नैंसी पेलोसी की ताइवान विजिट को लेकर यूएस और चीन के बीच तनाव बना हुआ था। चीन अमेरिका को धमकी दे रहा था। वो नहीं चाहता था कि पेलोसी ताइवान का दौरा करें। इसी बीच 2 अगस्त को नैंसी ताइवान पहुंच गईं। चीन ने कहा था कि अगर पेलोसी का प्लेन ताइवान की तरफ गया तो वो उस पर हमला कर देगा। इस धमकी के बाद अमरीकी नेवी और एयरफोर्स के 24 एडवांस्ड फाइटर जेट्स ने नैंसी के प्लेन को एस्कॉर्ट किया था।
चीन ने ताइवान के समुद्री तट के पास 11 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, पांच जापान के इलाके में गिरीं