गुवाहाटी : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी पवन कुमार बरठाकुर राज्य के अगले मुख्य सचिव (सीएस) होंगे। श्री बरठाकुर राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव जिष्णु  बरुवा का स्थान लेंगे। मालूम हो कि बरुवा 31 अगस्त को अवकाश ग्रहण करने वाले हैं, उसके बाद उनकी जगह पवन बरठाकुर लेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार अवकाशग्रहण करने के बाद श्री बरुवा दो वर्षों तक के लिए एपीडीसीएल के अध्यक्ष के रुप में कार्य करेंगे।