सोनारी : स्वतंत्रता दिवस से महज तीन दिन पूर्व सोनारी से पुलिस ने अल्फा (स्वाधीन) के दो लिंकमैन को गिरफ्तार किया। अल्फा (स्वाधीन) के साथ कथित संबंधों का खुलासा होने के बाद आज सापेखाती पुलिस ने दोनों लिंकमैन को सोनारी के ताइराई गांव से धर दबोचा। लिंकमैन की पहचान जीतू बोरा व मृदुल बोरा के रूप में की गई। मालूम हो कि गिरफ्तार जीतू बोरा ने कुछ दिन पहले ही संग्रामी युवा परिषद छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वहीं यह बात भी सामने आई है कि जीतू व मृदुल बोरा भाजपा के सापेखाती मंडल युवा मोर्चा के सचिव के भाई है। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।
भाजपा सदस्य निकला अल्फा (स्वा.) का लिंकमैन, दो गिरफ्तार