लखीमपुरः स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर पर तिरंगा लहराया जा रहा था । वहीं बोगी नदी रेलवे स्टेशन के बने पुल पर अल्फा का झंडा लहराते हुए देखा गया। अचानक रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने वाले पुल के ऊपर अल्फा के झंडे को हवा में लहराते देख स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गए । इस रेलवे पुल पर अल्फा का पताका किसने फहराया, यह आज भी एक सवाल है।
लखीमपुर में फहराया गया अल्फा का झंडा