शिलांग : मेघालय विधानसभा का शरद सत्र नौ सितंबर से शुरू होगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्र नौ से 16 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र के कार्यक्रम को अध्यक्ष मेतबा लिंगदोह की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक के दौरान मंजूरी दी गई। सत्र में छह कार्य दिवस होंगे। इनमें से 9, 13 और 16 सितंबर को सरकारी कामकाज के लिए आवंटित किया गया है। निजी सदस्यों का कामकाज 12, 14 और 15 सितंबर को होगा। नेता प्रतिपक्ष मुकुल संगमा ने कहा कि हम निजी सदस्यों के कामकाज के लिए आवंटित दिनों का बेहतर उपयोग करने का प्रयास करेंगे।