गुवाहाटी : असम पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी की चपेट में है। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है,वहीं शुक्रवार को राज्यभर में सर्वाधिक गर्मी थी,वहीं दूसरी ओर गुवाहाटी 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर था। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र गुवाहाटी के वैज्ञानिक डा.संजय ओनिल शॉ ने मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए कहा कि असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दिन सिलचर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो आज सबसे अधिक तापमान रहा। उन्होंने बताया कि सिलचर के बाद राज्य का दूसरा सबसे भीषण गर्मी वाला शहर रहा गुवाहाटी। आज गुवाहाटी का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि सिलचर शहर का आद्रता 5.7 रहा, जबकि गुवाहाटी शहर का 5.2 आद्र्रता होने की वजह लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया अगर राज्यों की बात करें तो शुक्रवार को सबसे अधिक ईटानगर का अधिकतम 38.4 न्यूनतम तापमान 22.4, डिग्री सेल्सियस रहा। डा.शॉ ने बताया कि इन दोनों शहर के अलावा डिब्रूगढ़ का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस, तेजपुर अधिकतम 36.5-न्यूनतम 26.7, धुबरी का अधिकतम 33.5 न्यूनतम 27.8, जोरहाट अधिकतम 36.0 न्यूनतम 24.9, उत्तर लखीमपुर अधिकतम 35.8 न्यूतम 22.2, शिलांग अधिकतम 27.1 न्यूनतम188, इंफाल अधिकतम 28.8 न्यूनतम 21.2 ईटानगर अधिकतम 38.4 न्यूनतम 22.4, आइजोल का अधिकतम 31.4 न्यूनतम 19.5, अगरतला अधिकतम 34.6 न्यूनतम 25.8, कोहिमा अधिकतम 28.0 न्यूतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
असम में भीषण गर्मी का कहर