गुवाहाटीः स्थानीय भांगागढ़ फ्लाई ओवर के नीचे स्थित एक मिठाई की दुकान में सिलेंडर फटने से लगी आग में जहां एक दुकान जलकर राख हो गई, वहीं कई दुकानें आग की चपेट में आ  गई जिससे काफी नुकसान हुआ। सूत्रों के अनुसार आज लगभग सुबह साढे दस बजे भांगागढ़ इलाके में स्थित मिस्टी घर नामक मिठाई की दुकान में सिलेंडर विस्फोट होने से आग लग गई, जिससे मिस्टी घर पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं दूसरी ओर आग की चपेट में आसपास की दो दुकानों भी आ गई। सूत्रों के मुताबिक आग में लाखों से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई है। इस बीच आठ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और  भांगागढ़ में भीषण अग्निकांड : एक आग पर काबू पाने में कामयाब रही। हालांकि किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। इलाके में फैले धुएं और आग के कारण वाहनों की आवाजाही को कुछ देर के लिए रोक दिया गया जिसके कारण भांगागढ़ फ्लाई ओवर के नीचे और ऊपर वाहनों की जाम लग गई है।