बोकाजान : पहाड़ी जिले कार्बी आंग्लांग में उग्रवाद की समस्या को दूर करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार जहां लगातार प्रयास कर रहे हंै, वहीं ऐसे समय में नए-नए उग्रवादी संगठनों की ओर से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। हालांकि कार्बी आंग्लांग पुलिस की तत्परता से उक्त उग्रवादी संगठनों के मंसूबों को कामयाब होने नहीं दिया जा रहा है। इसी बीच कार्बी आंग्लांग में एक और नए उग्रवादी संगठन का गठन कर कुछ युवक जिले में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे। इस संबंध में विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि ये संदिग्ध उग्रवादी नवगठित समूह नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ कार्बी आंगलोंग से संबंधित हैं। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि कार्बी आंगलांग के सात लड़के इकट्ठे हुए,तीन पिस्तौल खरीदीं और एक नया संगठन शुरू किया। छह को पकड़ लिया गया है। सिंह ने बताया कि समूह का सरगना पवित्र तेरोन पुलिस के साथ मुठभेड़ में जख्मी हुआ है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मुठभेड़ कब और कहां हुई थी। संपर्क करने पर कार्बी आंगलांग जिले की पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभियान अब भी चल रहा है। इस बात की जानकारी मंगलवार को कार्बी आंग्लांग पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने जिले के सदर डिफू और बोकाजान महकमे के अंदरुनी अंचलों में अभियान चलाने पहुंची। पिछले दो दिनों से दुर्गम अंचल में अभियान चलाने के दौरान कार्बी आंग्लांग पुलिस और नवगठित उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ भी हुई,जिसमें पुलिस ने नवगठित उग्रवादी संगठन एनएससीके के अध्यक्ष को गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही अन्य कैडरों को भी धर दबोचा। पकड़े गए उग्रवादियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग स्थानों में उग्रवादियों की तलाश में अभियान चलाकर छह लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए उग्रवादियों के पास से तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन, 21 जीवित कारतूस सहित कई जरूरी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त से जिले के सदर डिफू सहित कई पहाड़ी दुर्गम अंचल में अभियान चलाया गया था, जिसके बाद सभी उग्रवादियों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार सभी लोग मिलकर पहाड़ी जिले कार्बी आंग्लांग ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ कार्बी लांगरी (एनएससीके) नामक उग्रवादी संगठन का गठन कर जिले में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। बोकाजान के एसडीपीओ जॉन दास ने पत्रकारों से हुई बातचीत में बताया कि पहाड़ी जिले में केयूएलए के बाद एनएससीके नामक संगठन बनाकर कुछ युवक जिले में सक्रिय हो रहे थे। कार्बी आंग्लांग पुलिस को इस बात की जानकारी मिलते ही डिफू और देइथोर अंचल में अभियान चलाया गया, जिसमें नवगठित एनएससीके नामक उग्रवादी संगठन के अध्यक्ष को सहित सात को धर दबोचा। इस अभियान में अध्यक्ष पवित्र सैकिया उर्फ तेरोन गोली लगने से घायल हो गया और उसे भी धर दबोचा गया। इसके साथ राहुल टोकबी और डेविड इंग्ति को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इधर घायल पवित्र सैकिया को डिफू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बहरहाल सभी से गहन पूछताछ जारी है। मालूम हो कि गत तीन अगस्त को भी कार्बी आंग्लांग में पुलिस ने एक नए उग्रवादी संगठन कार्बी यूनाइटेड लिबरेशन आर्मी (केयूएलए) के साथ  मुठभेड़ में इसके स्वम्भू अध्यक्ष सहित तीन सदस्यों को धर दबोचा था। एक महीने के भीतर दो नए उग्रवादी संगठनों के खिलाफ कार्रव