गुवाहाटी : मध्य पूर्व से लौटने के बाद केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने वृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने ईरान और संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा से लौटकर नड्डा से नई दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और लंबी बातचीत की। इस साक्षात्कार में सोनोवाल ने नड्डा के साथ पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने असम के ताजा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल, जिन्हें नवगठित केंद्रीय संसदीय बोर्ड और भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में नियुक्त किया गया है, पार्टी की सर्वोच्च समिति में नियुक्त होने वाले उत्तर पूर्व के पहले व्यक्ति हैं। जेपी नड्डा भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष भी हैं। गौरतलब है कि 29 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम असम के दौरे पर आएंगे।
जेपी नड्डा से मिले सोनोवाल ज्वलंत मुद्दों पर की चर्चा