गुवाहाटी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सहयोगी संगठन पूर्वोत्तर भारत बौद्धिक मंच की ओर से आगामी महीने में लोकमंथन असम 2022 नामक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाग ले सकती हैं। सूत्रों के अनुसार मंच की ओर से उत्तर-पूर्व भारत लोक सांस्कृतिक विरासत पर ध्यान केंद्रित एक सतत कार्यक्रम है जिसे प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जाता है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रचारक तथा मंच के पदाधिकारी जे. नंदकुमार नंदज और विनय शहस्त्रबुद्धे ने आज दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें लोकमंथन असम 2022 के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग ले सकती है । इसके साथ ही गुवाहाटी में इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। मालूम हो कि अगर वे इस आयोजन में आती है तो राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला दौरा होगा।
लोकमंथन असम-2022 के आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर सकती हैं शिरकत