दिसपुरः गुवाहाटी महानगर के छतरीबाड़ी इलाके में हुई अवधेश यादव हत्याकांड मामले का मास्टर माइंड एव मुख्य आरोपी डब्ल्यू यादव को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर अवधेश हत्या मामले में शामिल मुख्य आरोपित डब्ल्यू यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस के सहयोग से पलटन बाजार पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि 21 फरवरी की रात छत्रीवाड़ी इलाके में स्थित अवधेश यादव के घर पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है । पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हत्या मामले में शामिल मुख्य आरोपी से सघन पूछताछ  कर रही है।