कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की अगुवाई में निकलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को अस्थिर करने के लिए ‘ओवर टाइम’ करने का तंज कसा। इस यात्रा में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक 3,750 किलोमीटर की दूरी 150 दिन में पूरी की जाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मुझे पता है कि मोदी के विभिन्न राजनीतिक दलों में कई दोस्त हैं।