दिसपुर : दरंग जिला के पाथरीघाट पुलिस चौकी अंतर्गत कटाही इलाके में एक व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घर से बाहर बुलाकर बुरी तरह हमलाकर दो बच्चे के पिता परेश सहरिया की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को अंजाम गांव के ही एक नशेड़ी युवक जीतूमनी नाथ उर्फ मेधी ने दिया है। घटना के समय परेश के माता-पिता घर में थे। उसी दौरान नशे में धुत जीतूमोनी बीती रात उसके घर में घुसकर दुर्व्यवहार किया। जिसकी वजह से परेश ने जीतूमोनी को घर से बाहर निकाल दिया। इस बात को लेकर दोनों में पहले कहासुनी हुई, बाद में जीतूमोनी ने परेश पर लोहे के सबल से हमला कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद हत्यारा जीतूमोनी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपित जीतूमोनी को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है।
घर से बाहर बुलाकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार