अमरीकी वायुसेना की साइट एरिया 51 हमेशा से रहस्य का विषय रही है। पिछले दिनों इस जगह को लेकर रहस्य और गहरा गया जब यहां पर एक एयरक्राफ्ट नजर आया। एरिया 51 एयरफोर्स की एक सीक्रेट साइट है जिसके बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम है। लेकिन इस जगह पर पिछले दिनों जो कुछ हुआ है, उसके बाद सबकी धडक़नें बढ़ गई हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि जिस जगह पर अमरीकी जेट रहते हैं, उसी हैंगर्स के बाहर एक बड़ी सी चीज नजर आ रही है। यह वह अमरीकी एयरबेस है जो एकदम सूनसान है और हमेशा छिपा रहता है। एरिया 51 नवादा के रेगिस्तान में है और यह जगह सरकार के रहस्यों और एलियन टेक्नोलॉजी की डिस्कवरी के लिए जानी जाती है। जो तस्वीरें आई हैं वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। अब इन तस्वीरों पर खासी बहस शुरू हो गई है कि आखिर यहां क्या चल रहा है। एरिया 51 के रनवे एरिया पर एक एयरक्राफ्ट साफ नजर आ रहा है। यहां पर एयरक्राफ्ट की गतिविधियां कोई नई नहीं हैं। ऐसे में किसी विमान का नजर आना असाधारण बात नहीं है। लेकिन कई लोग इस बात को देखकर हैरान कि जो एयरक्राफ्ट नजर आ रहा है वह काफी असाधारण दिख रहा है। ट्विटर यूजर रुबेन हॉफ्स ने तस्वीरें शेयर कीं और हैरानी जताई कि धुंधली सी नजर आ रही यह चीज कहीं सिर्फ कोई छाया या फिर रनवे पर नमी का कोई निशान तो नहीं हैं। साथ ही उन्होंने इस बात का भी अंदेशा जताया कि हो सकता है यह कोई ब्लैकप्रोजेक्ट हो। हालांकि हॉफ्स ने तय किया कि हो सकता है यह सिर्फ एक छाया हो। यह रहस्यमई चीज सूनसान 2014 हैंगर के करीब नजर आई और काफी बड़ी थी। यह तस्वीर 1 अगस्त को खीचीं गई थीं लेकिन अब सामने आई है। यूएस मिलिट्री की खबरों को पब्लिश करने वाली मैगजीन वॉरजोन के मुताबिक, इसका रंग और यहां तक कि जो बाहरी रेखा नजर आ रही है उससे लगता है कि यह एक एयरक्राफ्ट है और कोई छाया नहीं है। लेकिन इसे परिभाषित करना बहुत मुश्किल है। एरिया 51, अमेरिकी वायुसेना का एक टेस्ट और ट्रेनिंग रेंज है।