नई दिल्ली: भारतीय रेलवे का कुल राजस्व अगस्त 2022 के अंत में 38 प्रतिशत बढक़र 95,486.58 करोड़ रुपए हो गया। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि में 26,271.29 करोड़ रुपए था। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि समीक्षाधीन अवधि में यात्री यातायात से राजस्व 25,276.54 करोड़ रुपए था, जो सालाना आधार पर 116 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। एक साल पहले यह आंकड़ा 13,574.44 करोड़ रुपए था। आरक्षित और अनारक्षित दोनों खंडों में पिछले साल की तुलना में यात्री यातायात में वृद्धि हुई है। रेलवे ने कहा कि लंबी दूरी की आरक्षित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की वृद्धि दर उपनगरीय रेलगाडिय़ों की तुलना में अधिक रही है। अन्य कोचिंग राजस्व 2,437.42 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। बयान में कहा गया है कि पार्सल खंड में मजबूत वृद्धि देखी गई।
रेलवे की कमाई बढ़ी, अगस्त तक खजाने में आए 95,486.58 करोड़