दिसपुर : कामरूप जिले के रंगिया के कोकोनिकुचि इलाके से पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए की हेरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर रंगिया के समीप मरानजान गांव पंचायत अंतर्गत कोकोनिकुचि में रंगिया महकमा में पुलिस अधिकारी सुशांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने किराए के एक मकान में अभियान चलाकर साबुनदानी में छिपाकर रखे गए 97.78 ग्राम हेरोइन जब्त की। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो मणिपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान प्रेम श्वेम बेश्वा सिंह के रूप में की गई। गिरफ्तार आरोपित इलाके में किराए के मकान में रहकर ड्रग्स का कारोबार काफी लंबे समय से चलाता आ रहा था । जब्त की गई ड्रग्स कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है ।
डेढ़ करोड़ रुपए की हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार