गुवाहाटी : गुवाहाटी महानगर में आज वृहस्पतिवार को छह समुदायों ने अपनी जनजातिकरण की मांग को पूरा करने के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया था, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया,लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की अभेद किलाबंदी को तोड़कर जनता भवन की ओर बढ़ने की कोशिश की। दिसपुर सुपरमार्केट में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच तानातनी चलती रही। गौरतलब है कि राज्य सरकार वृहस्पतिवार  के विरोध को विफल करने के लिए बुधवार सुबह से ही प्रदर्शनकारियों को बांटने की  कोशिश की। छह समुदाय समूहों के लोगों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार बुधवार से विभिन्न हथकंडे अपना रही थी। विभिन्न जिलों के एसपी ने जिला स्तर के नेताओं पर विरोध प्रदर्शन में भाग न लेने का दबाव डाल रहे थे और कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रहे थे। प्रदर्शनकारी गुरुवार को 11 बजे से जनता भवन को घेरने वाले थे। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस-अर्धसैनिक बल के कड़े अवरोध के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जनजातिकरण की मांग को लेकर 26 सितंबर को असम बंद का आह्वान किया है। छह समुदाय एकता मंच से संबद्ध अखिल मोरान छात्र संघ, अखिल मटक युवा छात्र संघ, अखिल ताई अहोम छात्र संघ, अखिल कोंच राजवंशी छात्र संघ, चुतिया युवा सम्मेलन और असम चाय आदिवासी छात्र संघ ने संयुक्त रूप से 22 सितंबर को असम सचिवालय बंद और 26 सितंबर को असम बंद का आह्वान किया।