गुवाहाटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बार असम पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनने के गुर बताएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 9 और 10 अक्तूबर में डेढ़गांव में होने वाले असम पुलिस एसपी सम्मेलन में भाग लेंगे। इसमें राज्य के सभी शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल होने वाले सम्मेलन को संबोधित कर अमित शाह उन्हें स्मार्ट पुलिस बनने का टिप्स देगा। एनसीईआरबी की ताजा रिपोर्ट में असम में बढ़ती अपराध दर को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्मार्ट पुलिसिंग पर पुलिस बल को सलाह देगे। आधुनिकीकरण के नाम पर 2020-21 और 2022-23 के वित्तीय वष में लगभग 200 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद असम पुलिस के स्मार्ट नहीं बन पाने पर काफी चर्चा है। एनसीआरसी के अनुसार असम में महिलाओं से संबंधित अपराधों की दर देश में सबसे ज्यादा है। हाल ही में असम पुलिस की हिरासत में रात में हुए संदिग्ध मुठभेड़ों में आरोपियों की हत्या और गोली मारने की भी घटना हुई है। मुख्यमंत्री ने बार-बार पुलिस से जनता तक पहुंचने का आग्रह किया है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर आम कानूनों का उल्लंघन करने के लिए उनकी पिटाई के लिए राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं। रिश्वत लेने के लिए पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी ने असम पुलिस की गुणवत्ता को खराब कर दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने डेढ़गांव पुलिस बटालियन का दौरा किया। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री शाह पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में भाग लेने से पहले 1 अक्तूबर को गुवाहाटी के वशिष्ठ में नवनिर्मित भाजपा राज्य कार्यालय का उद्घाटन करेगा। अमित शाह खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें 40,000 भाजपा कार्यकर्ता भाग लेने वाले हैं। दो कार्यक्रमों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
स्मार्ट पुलिस बनने का टिप्स देंगे शाह