डिब्रूगढ़ : भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान आज बुधवार को असम आए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने असम व अरुणाचल प्रदेश के कई सीमाई क्षेत्रों का दौरा करेंगे। श्री सिंह आज शाम लगभग4 बजे दिल्ली से विशेष विमान के जरिए डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पहुचे  जहां उनका स्वागत राज्य  के कृषि मंत्री अतुल बोरा के साथ ही डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फुकन, डिब्रूगढ़ के उपायुक्त विश्वजीत पेगु और पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा तथा डिब्रूगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष डॉ. सैकत पात्र के साथ ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ किया, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री विशेष हेलीकॉप्टर से दिनजान सैन्य छावनी पहुंचे जहाँ उन्होंने ने सैन्य जवानों के साथ चाय व जलपान ग्रहण करने के साथ ही उनसे बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया, जिसमें सेना प्रधान मनोज पाण्डेय, लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता, आर्मी कमांडर और जीओसी के साथ ही कई अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित थे। उक्त बैठक में अरुणाचल प्रदेश के संवेदनशील सीमाई अंचलों व चीन की गतिविधियों पर चर्चा की। मुख्यतः लंबे समय से सेलापास अंचल को लेकर विवाद चल रहा है जिस भूखंड को चीन अपना बता रहा है। चीन के साथ भारत की दो हजार किलोमीटर की सीमा लगी हुई है, जिसके अत्याधिक क्षेत्रों को लेकर चीन के साथ विवाद चल रहा है। इस जटिल विषय पर उन्होंने गंभीरता पूर्वक चर्चा की।