कैलिफोर्निया : अमरीका में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी पिछले महीने टेक्सास में भारतवंशी महिलाओं के साथ एक अमरीकी महिला का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं बृहस्पतिवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार कैलिफोर्निया के एक शख्स को भारतीय महिलाओं के खिलाफ हेट क्राइम के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सांता क्लारा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि यह शख्स जून महीने से अब तक लगभग 14 भारतवंशी महिलाओं पर अटैक कर चुका है।  क्या है आरोपआधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार ये शख्स साड़ी पहनी भारतीय महिलाओं की कलाई तोड़ देता था, उनके गहने छीनने के प्रयास में, उन्हें गलियों में घसीट कर घायल कर देता  था। वहीं एक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शख्स ने एक महिला के पति को बहुत बुरी तरह से पीटा भी था। शख्स 50 से 70 वर्ष की महिलाओं को अपना टारगेट बनाता था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शख्स ने अब तक महिलाओं से $35,000 की कीमत के गहने की लूटपाट की है।  पुलिस ने किया गिरफ्तारस्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने बताया कि सांता क्लारा में पुलिस ने यूएस मार्शल की मदद से संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी पहचान ईस्ट पालो ऑल्टो के 37 वर्षीय लाथन जॉनसन के रूप में हुई है। वहीं डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने भारतीय नागरिकों को न डरने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जो भी ‘हेट क्राइम’ करते हुए पकड़ा जाएगा, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।  हिंदू संगठन का बयानवहीं हिंदू-अमरीकन फाउंडेशन ने ऐसी घटनाओं की निंदा की। एक सदस्य ने कहा कि हम घृणा अपराधों और ऑनलाइन हिंदू-फोबिया में वृद्धि का सामना कर रहे हैं। हम हेट क्राइम के खिलाफ मुकदमे में तेजी ला रहे हैं, ताकि एक मजबूत संदेश दिया जा सके।