आजकल हर कोई बढ़ते तनाव से परेशान है। जी हां, ऑफिस में काम और बिजनेस के दौरान लोगों को जरा-जरा सी बात पर स्ट्रैस होने लगता है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि रुटीन में अगर आप टेंशन में रहते हैं तो बस अपनी कुछ आदतों को बदल लेने से कुछ नई अच्छी आदतें अपनाई जा सकती है।

तनाव को ना होने दें हावी : तनाव आजकल लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है और हर कोई अलग-अलग तरीके के तनाव को झेल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप ये ना सोचें कि अकेले तनाव में हैं। 

मन का काम जरूर करें : कई बार बिजी रूटीन में जो शौक होते हैं वो पूरा करने का समय ही नहीं मिलता। लेकिन अगर आप स्ट्रैस में रहते हैं तो जो काम आपके मन का है उसे थोड़ा वक्त जरूर दें। जी हां क्योंकि इससे दिमाग रिलैक्स होता है और मन का काम करने पर फील गुड फैक्टर आता है। ऐसे में जो काम पसंद का है वो जरूर करें।

क्लटर ना जमा होने दें : थोड़ी टेंशन लाइफ में कम करनी है तो घर और दिमाग दोनों में क्लटर ना इकठ्ठा होने दें। जी दरअसल दिमाग में भी जो बेकार के ख्याल आते हैं और जिनका कोई आधार नहीं उनको लॉजिकल रीजनिंग के क्लीन करते रहें। ऐसे में जितना दिमाग क्लीन रहेगा उतना अच्छा रहेगा।

योग-मेडिटेशन बहुत फायदेमंद : तनाव से बचना है तो रुटीन में योग या मेडिटेशन के लिए थोड़ा वक्त जरूर निकालें। जी हां और अगर पसंद है तो स्पिरिचुअल किताबें पढ़ सकते हैं या वीडियो देख सकते हैं।