कीव/मॉस्को : रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही रूस ने यूक्रेन के चार प्रांतों में जनमत संग्रह करवाकर उन्हें अपने देश में शामिल कर दिया था। इसके बाद यूक्रेनी सेना ने भी कब्जाए हुए अपने कुछ इलाकों को हासिल करने में सफल रही। यूक्रेनी सेना ने कई मोर्चों पर बढ़त बना ली थी। हजारों करोड़ रुपये से बने क्रीमियन ब्रिज में विस्फोट होने से रूस को नुकसान हुआ। वहीं अब रूस की सेना ने सोमवार को यूक्रेन के कई शहरों में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। रूसी सेना कई महीनों के बाद कीव पर बड़ा हमला बोला है। कीव के अलावा पोलैंड की सीमा से सटे लवीव, झयटोमयर, खमेलनयट्स्की समेत की शहरों को एक साथ निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी समेत कई इलाकों में 75 मिसाइलें दागी हैं। इन हमलों से यूक्रेन की कई जगहों को भारी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें कई घायल खून से लथपथ हैं। रूस की ओर से हुए इन ताजा हमलों को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल में हुए विस्फोट के जवाब के दौर पर देखा जा रहा है। कीव के मेयर ने पुष्टि की है कि कीव पर रूस की ओर से मिसाइल हमले किए गए हैं। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया पुलिस पर हुए विस्फोट को आतंकी घटना करार दिया था। ताजा रूसी हमलों में कीव में कम से आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 24 अन्य घायल हैं। कीव के मेयर के मुताबिक, शहर के मध्य में कई विस्फोट की आवाजें सुनी गई हैं। इन विस्फोटों के बाद एक घंटे तक कीव में हवाई हमले के सायरन सुनाई देते रहे। इससे पहले यूक्रेनी सेना हजारों किमी तक का इलाका रूस से मुक्त कराया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन काफी दबाव में थे और उन्होंने अपने नए सेना प्रमुख की नियुक्ति भी की थी। दूसरी ओर रूस-क्रीमिया जोड़ने वाले कर्च रेल-रोड ब्रिज को विस्फोट से उड़ाने की घटना को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जांच अधिकारियों के साथ बैठक की। पुतिन ने जांच समिति के अध्यक्ष अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन के साथ क्रीमिया पुल पर किए गए हमले के सभी अहम बिंदुओं पर चर्चा की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पुल को विस्फोट से उड़ाने का कृत्य आतंकी हमला था। यूक्रेन के खुफिया संगठन ने पूरे खाका को तैयार कर घटना को अंजाम दिया था। पुतिन ने कहा, यह हमला एक आतंकी कृत्य था और इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण नागरिक आधारभूत ढांचे को नष्ट करना था। पुतिन ने रविवार को क्रेमलिन के टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि इसमें कोई शक नहीं है। यह गंभीर रूप से महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के उद्देश्य से आतंकवाद का एक कार्य है। यह यूक्रेनी विशेष सेवाओं द्वारा तैयार कार्यान्वित और आदेशित किया गया था। उन्होंने कहा कि पुल हमले के पीछे यूक्रेन के विशेष बल हाथ है। यूक्रेन ने भी तुर्की स्ट्रीम पाइपलाइन को उड़ाने की कोशिश की है। अगर रूस के खिलाफ हमले जारी रहे, तो प्रतिक्रिया कठोर होगी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि लंबी दूरी की मिसाइलों ने आज यूक्रेन की ऊर्जा, सैन्य और संचार केंद्रों पर हमला किया।
रूस ने यूक्रेन पर दागी 75 मिसाइलें, कई लोगों की मौत