कोरोना वायरस लोगों को बेहद परेशान कर रहा है, इसमें थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। घर में इलाज कर रहे मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे मरीजों को अपनी डाइट का सबसे अधिक ध्यान रखना जरूरी है। डाइट से मतलब सिर्फ उन फूड्स से नहीं है जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि उन फूड्स से भी है जिनको खाने से आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपको यह भी पता होना जरूरी है कि कोरोना पॉजिटिव को किन चीजों से परहेज करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि आप अपनी डाइट से किन चीजों को स्किप करें ताकि आपकी जल्द रिकवरी हो।
कोल्ड ड्रिंक्स को पूरी तरह करें स्किपः कोविड-19 पॉजिटिव इंसान कोल्ड ड्रिंक्स या किसी भी तरह के ठंडे ड्रिंक का इस्तेमाल नहीं करें। ठंडी चीजों के सेवन से गले में सूजन आ सकती है और आपको कफ और सर्दी रिकवर करने में अधिक समय लग सकता है।
फ्राइड फूड भी हो सकते हैं घातकः कोरोना संक्रमण में तला भुना खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। फ्राइड फूड में फैट बहुत अधिक मात्रा में होता है। एक्सपर्ट के अनुसार कोविड पॉजिटिव मरीजों को इलाज के दौरान फ्राइड फूड से बचने की सलाह दी जाती है। फ्राइड फूड इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। इसके सेवन से मरीज के शरीर में बीमारी से लड़ने की क्षमता कम होती है।
स्पाइसी फूड भी इग्नोर करेंः कोरोना पॉजिटिव मरीज मसालेदार खाने से परहेज करें। मसालेदार भोजन गले में जलन पैदा कर देता है जिससे आपकों खांसी की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप मिर्चे खाना पसंद करते हैं तो आप लाल मिर्च की जगह काली मिर्च का सेवन करें। काली मिर्च में जीवाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं जो मरीज को जल्दी ठीक होने में मदद करते है।
प्रोसेस्ड फूड भी बढ़ा सकते हैं परेशानीः कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रोसेस्ड फूड से भी तौबा करें, यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डिब्बाबंद प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की अधिक मात्रा होती है जिससे मरीजों की जल्द रिकवर होने की गति कम हो जाती है।
एल्कोहल से परहेज करेंः अगर आप कोरोना से रिकवर कर रहें है तो भूलकर भी शराब का सेवन नहीं करें। शराब का सेवन दवाओं के असर को कम कर सकता है, जिससे आपकी रिकवरी रेट कम हो सकती है। आप जल्दी ठीक होने के लिए छाछ या नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।