जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित जनसभा में सीएम गहलोत ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश की जनता बीजेपी की चालों को समझ गई है। गहोलत बोले-लोग समझ गए है, इनकी चालों को, जिन चालों के माध्यम से यूपीए सरकार को बदनाम करके इन्होंने सत्ता हासिल की है। ना लोकपाल आ पाया। ना कालाधन आ पाया। जिस रूप में यूपीए सरकार बनी तो नरेगा, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा और शिक्षा का अधिकार जैसे तमाम कानून बनाए गए। यूपीए को बदनाम किया गया है। धुर्वीकरण करके सत्ता में आए है। सीएम गहलोत ने कहा कि धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर राजनीति करना बहुत आसान है। लेकिन देश का नवनिर्माण करने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसी सोच चाहिए। जो आजादी मिलते है, जिस प्रकार से उन्होंने देश के अंदर आधारभूत ढांचा तैयार किया देश के अंदर। किसानों के लिए बड़े-बड़े बांध बनाए। बिजली उत्पादन के लिए कल कारखाने लगाए। जिस प्रकार नेहरू ने देश में संस्थाओं की शुरुआत की थी, उन पर आज देश खड़ा है। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी जी इतिहास बनाने जा रहे हैं, देश के अंदर, आजादी के बाद में प्रकार की यात्रा पहली बार देखने को मिल रही है। यात्रा कई हुई है। विभिन्न मकसदों को लिए। यह यात्रा चुनौतियों का सामना करने के लिए है। चुनौती है फासिस्ट ताकतों की। सांप्रदायिक ताकतों की, जिन्होंने देश को बर्बाद करने के लिए जो कदम उठाए है। उनकी हम निंदा करते हैं। संविधान की धज्जियां उड़ रही है। लोकतंत्र खतरे के अंदर है। महंगाई और बेरोजगारी की मांग आम आदमी पर पड़ी है। इस माहौल के अंदर राहुल गांधी को जो संदेश है। वह देश के कोने-कोने में पहुंच रहा है। यह भावना राहुल गांधी जी प्रकट कर रहे है रास्ते के अंदर। उनका चिंतन हो रहा है, मनन हो रहा है। वास्तव में देश किस दिशा में जा रहा है , किसकी नहीं मालूम। किस दिशा में जाएगा, वह बहुत बड़ी चुनौती हमारे सामने है। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी के लोग ताना बान बुन रहे हैं।