इटानगरः अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) के कम से कम दो पुलिसकर्मियों को इटानगर में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए दो पुलिसकर्मियों के कब्जे से 142 ग्राम से अधिक संदिग्ध हेरोइन जब्त की गई है। इटानगर शहर के एसपी जिमी चिराम ने कहा कि दोनों को अरुणाचल प्रदेश के इटानगर के चंद्रनगर में ड्रग्स की डिलीवरी के दौरान पकड़ा गया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर हेरोइन जब्त कर ली गई। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों की पहचान प्रेम दोरजी और योम टेप के रूप में हुई है। प्रेम दोरजी जहां चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन के हैं, वहीं योम टेप 5वीं के हैं।