नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को पराजित कर पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस तरह से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बना है। खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। खड़गे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को निर्वाचित घोषित किया। मिस्त्री ने बताया कि चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए। पार्टी का कहना है कि खड़गे 26 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का पदभार संभालेंगे। जीत के बाद खड़गे ने कहा कि पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है तथा वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस के एक सच्चे सैनिक के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता समान है एवं लोकतंत्र और संविधान को खतरे में डालने वाली फासीवादी ताकतों से लड़ने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। थरूर ने चुनाव नतीजों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली और खड़गे को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘विरोध के नहीं, बदलाव के उम्मीदवार थे। खड़गे की जीत की आधिकारिक घोषणा के कुछ देर बाद पार्टी की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा उनके आवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को पराजित कर पार्टी के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस तरह से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बना है। खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। खड़गे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने खड़गे को निर्वाचित घोषित किया। मिस्त्री ने बताया कि चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए। पार्टी का कहना है कि खड़गे 26 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का पदभार संभालेंगे। जीत के बाद खड़गे ने कहा कि पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है तथा वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस के एक सच्चे सैनिक के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता समान है एवं लोकतंत्र और संविधान को खतरे में डालने वाली फासीवादी ताकतों से लड़ने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। थरूर ने चुनाव नतीजों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली और खड़गे को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘विरोध के नहीं, बदलाव के उम्मीदवार थे। खड़गे की जीत की आधिकारिक घोषणा के कुछ देर बाद पार्टी की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा उनके आवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने भी खड़गे को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की नयी भूमिका के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे जी को मेरी शुभकामनाएं। आगे उनका कार्यकाल सार्थक रहे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई। कांग्रेस अध्यक्ष भारत के लोकतांत्रिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को संभालने जा रहे खड़गे जी का व्यापक अनुभव और वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी के बहुत काम आएगी। इस चुनाव के परिणाम से पहले ही खड़गे की जीत की प्रबल संभावना जताई जा रही थी, हालांकि थरूर को 1000 से अधिक वोट मिलने को उनके समर्थक ‘सम्मानजक प्रदर्शन’ मान रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9385 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए सोमवार को हुए चुनाव में मतदान किया था। पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे के कुछ देर बाद 10.20 बजे आरंभ हुई थी। इस मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के प्रस्तावक सांसद कार्ति चिदंबरम और कुछ अन्य चुनावी एजेंट मौजूद थे। खड़गे की तरफ से सांसद सैयद नासिर हुसैन और कुछ अन्य नेता मौजूद थे।
अब खड़गे के हाथों में कांग्रेस की पतवार