नई दिल्लीः सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप को मंगलवार को ब्रिटेन से लेकर भारत तक सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता एक घंटे से अधिक समय तक ‘टेक्स्ट’ और वीडियो संदेश भेजने और प्राप्त करने में असमर्थ रहे। एक घंटे से अधिक समय तक चले व्यवधान के बाद कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए सेवाओं को बहाल कर दिया गया था। कई उपयोगकर्ताओं ने सेवा बहाली की पुष्टि की। भारत और दुनिया के कई हिस्सों में व्हाट्सऐप की सेवाएं मंगलवार दोपहर को बाधित हो गईं। इस दौरान हजारों उपयोगकर्ता मेटा के स्वामित्व वाले मंच पर संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे। सेवाएं बाधित होने के बीच व्हाट्सऐप ने कहा था कि वह बहाली के लिए काम कर रही है। मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘हमें जानकारी है कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सऐप को बहाल करने पर काम कर रहे हैं।’
एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहीं व्हाट्सऐप सेवाए