पटनाः मोकामा विधानसभा में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जीत हासिल की। नीलम ने 16 हजार 741 वोटों से बीजेपी को हराया है। अनंत सिंह 2005 से लगातार चार बार विधायक रह चुके है॥ अनंत सिंह को एके-47 मामले में 10 साल की सजा हो जाने के बाद उपचुनाव हुआ। महागठबंधन की ओर से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव लड़ीं और पांचवीं बार भी मोकामा की जनता ने फिर से अनंत सिंह पर भरोसा किया। उनकी हर बार चुनाव जीतने की क्या वजह है। मोकामा की जनता ने खुद बताया है कि अनंत सिंह ही उनके नेता क्यों है।
चुनाव जीतने के बड़े कारण
मोकामा के लोगों ने बताया कि सबसे पहला और मुख्य कारण है कि अनंत सिंह भले ही बाहुबली हो, लेकिन मोकामा की जनता के सामने हमेशा नतमस्तक रहते हैं। उनकी हर सुख दुख में वे हमेशा साथ रहते हंै। अनंत सिंह के खिलाफ अभी तक जनता का विश्वास जीतने वाला कोई कोई प्रत्याशी नहीं मिला है। अनंत सिंह 2005 में पहली बार जेडीयू के टिकट पर मोकामा के विधायक बने थे। मोकामा की जनता के लिए अनंत सिंह का दरवाजा हमेशा खुला रहता है। वहां के लोग बताते हैं कि अगर कोई भी काम हो, चाहे डॉक्टर को दिखाना हो, या कोई अन्य काम, वह भी अनंत तुरंत कर देते हैं। कोई गरीब हो तो उसके लिए पैसे भी खर्च कर देते हैं। मोकामा टाल क्षेत्र के शिवपूजन बताते हैं कि अगर कोई भी अनंत सिंह के आवास पर जाता है तो सबसे पहले चाय नाश्ता भोजन कराया जाता है। उसके बाद काम पूछा जाता ह॥ किसी का कोई काम हो तुरंत अनंत सिंह उसके काम के लिए संबंधित लोगों को फोन करते हैं और काम तुरंत करवाते हैं। मोकामा के लोग बताते हैं कि अभी अनंत सिंह जेल में हैं. उसके बाद भी उनके कार्यकर्ता उनका काम देखते हैं और तुरंत जनता की सेवा के लिए तत्पर हो जाते हैं।