डिजिटल डेस्क: गुजरात के सूरत जाते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार देर रात पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि इसमें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी सवार थे। हालांकि ओवैसी इस घटना में बाल-बाल बच गए लेकिन ट्रेन की खिड़की के शीशे टूट गए। सूरत से करीब 20-25 किलोमीटर पहले इस ट्रेन पर हमला किया गया। रेलवे प्रशासन ने जहां इस हमले की जांच की बात कही है वहीं अब इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है। AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि पत्थरबाजी जानबूझकर की गई ताकि ओवैसी को चुनाव में आगे बढ़ने से रोका जा सके।