सोनारी : चराईदेव जिले के सोनारी में बड़े पैमाने में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस क्रम में सात कार्टून विस्फोटक सामग्री पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। विस्फोटक सामग्री के साथ एक नगा महिला को भी नामतोला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला  की पहचान भेरी मिजो के रूप में की गई है,जो नगालैंड के मोन जिले की निवासी है। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी-सोनारी के रास्ते नामतोला से नगालैंड ले जा रहे एक ऑटो चालक आदाम तांती सहित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल उक्त महिला से इन विस्फोटक सामग्री को किस उद्देश्य से ले है रही थी, पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है।