वैसे तो दुनिया में कई तरह के फूल उगते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक ऐसा फूल है, जिसकी स्मेल इतनी गंदी है कि इंसान तो क्या जानवर भी उससे दूर भागता है तो? जी हां, इस फूल का नाम है ‘कॉर्प्स फ्लावर’ यानी मुर्दों का फूल। ये फूल कई कारणों से खास है। एक तो ये हर 10 साल में एक बार खिलता है। साथ ही जब खिलता है तो इससे आने वाली बदबू कई-कई किलोमीटर तक फैल जाती है। सैन फ्रांसिस्को के बे एरिया में फिलहाल ‘कॉर्प्स फ्लावर’ जिसका नाम अमोर्फोफैलस टाइटेनियम है खिला हुआ है। इससे पहले 10 साल पहले यानी 2011 में ये फूल खिला था। दिखने में ये फूल काफी खूबसूरत होता है। लेकिन इससे इतनी तेज बदबू आती है कि इससे कई किलोमीटर दूर मौजूद लोग भी इसकी बदबू को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इस फूल के बारे में और जानकारी देते हुए यूएस बोटैनिक गार्डन के एक्सपर्ट्स ने बताया कि ये फूल बेहद दुर्लभ है। इसकी लंबाई करीब 12 फीट तक हो सकती है। साथ ही इसे खिलने में भी 10 साल का समय लगता है। जैसे हर फूल खिलने के बाद खूबसूरत दिखता है, वैसे ही ये भी काफी आकर्षक दिखता है। हालांकि, इससे काफी तेज बदबू आती है। ये स्मेल सड़े हुए मांस जैसी होती है। इस वजह से कई किलोमीटर दूर तक इसकी स्मेल फैल जाती है।