अक्षय कुमार ने साफ कह दिया है वो ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले। अपने फेवरेट स्टार के फिल्म में नहीं होने की खबरें सुनते ही खिलाड़ी कुमार के फैंस भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों का कहना है कि ‘अक्षय कुमार नहीं तो हेरा फेरी 3 नहीं’। फिल्म शुरू होने से पहले ही स्टार्ट हुआ ये बायकॉट मेकर्स के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों पार्ट में अक्षय कुमार नजर आए थे। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। लोगों को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।
‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की खबर से भड़के फैंस
