केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विश्वास जताया कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक सीट एवं वोट हासिल करके राज्य में एक बार फिर सरकार बनाएगी। साणंद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कनुभाई पटेल जब चुनाव अधिकारियों के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल करने गए, तो शाह उनके साथ थे।
टूटेगा रिकॉर्ड