जयपुर : राजस्थान में चल रही सियासी खींचतान के बीच एक और मंत्री का बयान आया है। इस बार गहलोत सरकार में राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने पायलट को राजस्थान का सबसे बेहतरीन नेता बताया है। गुढ़ा ने एएनआई से बात करते हुए कहा, सचिन पायलट राजस्थान के सबसे अच्छे नेता हैं, आप काउंटिंग करवा लिजिए, अगर 80 परसेंट विधायक सचिन पायलट के साथ नहीं हों तो हम अपना दावा छोड़ देंगे। सचिन पायलट को नकारा, निकम्मा कहे जाने पर भी गुढ़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, राजस्थान की सेहत के लिए पायलट से अच्छा कोई नेता नहीं है। दरअसल गुरुवार को एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में अशोक गहलोत ने पायलट को गद्दार बताते हुए कहा था कि, उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता है। जिसके बाद गुढ़ा ने पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि, राजस्थान की सेहत के लिए पायलट से अच्छा कोई नेता नहीं हो सकता है। अशोक गहलोत के बयान के बाद सचिन पायलट खेमे के विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने विधायकों की काउंटिंग कराने की बात कही। गुढ़ा ने दावा किया कि, अगर राजस्थान कांग्रेस के 80 प्रतिशत विधायक सचिन पायलट के साथ नहीं आते हैं तो वो अपना दावा छोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा, वो(गहलोत) कह रहे हैं उनके साथ कोई विधायक नहीं, लेकिन चार्टर प्लेन में आज ही उनके चार विधायक पायलट के साथ गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिए एक इंटरव्यू में सचिन पायलट को पार्टी का गद्दार बताया था। गहलोत ने कहा था कि, जिस नेता के पास 10 विधायक भी नहीं है, हाईकमान उसे मुख्यमंत्री नहीं बना सकता है। गहलोत के इस बयान के कुछ घंटो के बाद पायलट का भई बयान आया जिसमें उन्होंने गहलोत द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया था। पायलट ने गहलोत के गद्दार वाले बयान पर कहा कि, ये वक्त एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने का नहीं, मिलकर रहने का है, राजस्थान में फिर से सरकार बनाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। गुढ़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, उनको वन-टू-वन करा लेना चाहिए, फिर पता चल जाएगा कितने विधायक हैं सचिन पायलट के साथ।