नामीबिया में औपनिवेशिक काल के एक जर्मन अधिकारी  कर्ट वॉन फ्रान्सवा की प्रतिमा हटाए जाने के बाद उपनिवेश विरोधी कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। इस प्रतिमा को देश की राजधानी में विंडहोक सिटी काउंसिल के सामने से अब हटा दिया गया है। वर्ष 1990 में आजादी हासिल करने वाले नामीबिया में दक्षिण अफ्रीका के शासन से पहले जर्मनी का औपनिवेशिक शासन था।