कोकराझाड़ः बीटीसी की राजधानी कोकराझाड़ के पत्रकारों ने 21-24 नवंबर तक बीटीसी की ओर से सिक्किम का भ्रमण किया और सिक्किम सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों तथा ऑर्गेनिक खेती की विशेषता के बारे में जाना तथा ऑर्गेनिक फार्मों में जाकर सभी चीजों को अपनी आंखों से देखा और जानकारी हासिल की। इसके साथ ही सिक्किम पर्यटन, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, सिविल एविएशन तथा जनसंपर्क मंत्री बेदु सिंह पंथ के साथ सिक्किम के मेफेयर होटल में विचारों का अदान-प्रदान किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि बीटीसी और सिक्किम एक साथ मिलकर पर्यटन के क्षेत्र में काम कर सकते हैं क्योंकि सिक्किम की तरह बीटीसी में भी पर्यटन का अच्छा संसाधन है। उन्होंने कहा कि हम ऑर्गेनिक खेती के क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं। सिक्किम पूरी तरह से ऑर्गेनिक खेती करता है। सड़क मार्ग के जरिए हम व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि पत्रकार सिक्किम और बीटीसी के संबंध को अच्छा करने के क्षेत्र में बडी भूमिका निभाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीटीसी प्रमुख प्रमोद बोड़ो और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम तमांग के बड़े ही अच्छे संबंध हैं। हम इस संबंध को एक-दूसरे के अंचल को विकास के कार्य को आगे बढ़ाने में भी लगा सकते हैं। इस अवसर पर सिक्किम सरकार के आईपीआर विभाग के संचालक वेनु गुरुंग, सहायक संचालक राज शर्मा भी उपस्थित थे। कोकराझाड़ प्रेस क्लब की अध्यक्ष मोनालिसा शर्मा के नेतृत्व गए पत्रकारों ने सिक्किम सरकार द्वारा चलाए जा रहे हॉर्टिकल्चर फार्म का दौरा किया तथा फार्म की संयुक्त संचालक पेमा चोडेन भूटिया के साथ एक बैठक करके हॉर्टिकल्चर के विषय में भी जानकारियां हासिल की।
कोकराझाड़ के पत्रकारों ने सिक्किम भ्रमण के दौरान मंत्री बेदु सिंह पंथ के साथ किया विचार-विमश
